जापान इस वक्त आपदा से गुज़र रहा है। 8.9 तीव्रता के भूकम्प के बाद आई सुनामी से वहाँ भीषण तबाही हो चुकी है। टेलिविज़न और इंटरनेट पर नज़र आ रहे तबाही के दृश्य दिल को दहला दे रहे हैं। घर, वाहन, इमारतें, बंदरगाह, जहाज़, प्रलय की धारा सब कुछ बहा ले जा रही हैं। इस वक्त, जब आप ये पोस्ट पढ़ रहे होंगे, तब कितने ही आपदा पीड़ित मलबों में से निकाले जाने क इंतज़ार कर रहे होंगे।
 |
| Courtesy: kerala365.com |
भले ही हम आज विज्ञान की चरम सीमा पर खड़े हो आसमान छू रहे हैं, परन्तु प्रकृति के कोप के सामने हम बौने हो जाते हैं। हमारी तरक्की प्राकृतिक आपदाओं और उनसे होने वाले विनाश के सामने संघर्ष करने लगती है। जापान में आई इस सुनामी के बाद भी मेहनतकश जापानी पुनर्निर्माण तो कर ही लेंगे;पर अभी हम जो कर सकते हैं, वो है प्रार्थना, दुआएँ और जापानियों की सहायता।
No comments:
Post a Comment